Cane up.in | cane up | up cane | up cane enquiry | cane up in | sugar cane |
गन्ना बोते समय रखें इन बातों का ध्यान : आपको बता दे की भागलपुर. बिहार के कई जिलों में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. भागलपुर और बांका के इलाकों में इसकी खेती बहुतायत में देखने को मिलती है. भागलपुर के पीरपैंती नाथनगर प्रखंड, कजरैली समेत कई जगह हैं, जहां बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है. लेकिन अब गन्ना किसान परेशान होने लगे हैं. दरअसल, गन्ने में लाल सड़न रोग लगने लगा है, जिससे किसान परेशान होने लगे हैं.
गन्ने में लगने वाले प्रमुख रोग
आपको बता दें कि गन्ने में मुख्य रूप से दो से तीन तरह की बीमारियां लगती हैं. जो फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर देती हैं. लाल सड़न रोग गन्ने में लगने वाली एक खतरनाक बीमारी के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह गन्ने को पूरी तरह से सुखा देता है. सबसे खास बात यह है कि अगर गन्ना सूख जाए तो उस गन्ने का कोई मोल नहीं रह जाता. यहां तक कि ऐसे गन्ने की मिठास भी खत्म हो जाती है. इस बीमारी में गन्ने के तने पर लाल रंग की परत दिखाई देने लगती है. जिससे यह समझ में आ जाता है कि इस गन्ने में यह बीमारी आ गई है.
Cane up.in गन्ना बोते समय रखें इन बातों का ध्यान
इस बारे में जब पौधा संरक्षण निदेशालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ सुजीत कुमार पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गन्ना बहुत ही नाजुक फसल है। यह अधिक पानी बर्दाश्त नहीं कर पाती है और कम पानी में भी यह मीठी नहीं होती है। इसलिए गन्ने की खेती में सबसे ज्यादा प्रबंधन की जरूरत होती है। अगर आपका प्रबंधन थोड़ा भी गलत हुआ तो आपकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।
क्या है रोग की पेहचान
उन्होंने बताया कि किसानों को सबसे पहले अपने खेत से उस गन्ने को निकाल देना चाहिए जो लाल सड़न रोग से ग्रसित है। लाल सड़न रोग से ग्रसित गन्ने के तने में लाल रंग की धार होगी। इससे आपको रोग को समझने में मदद मिलेगी और आपको इसे तुरंत हटा देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो रोग आपकी पूरी फसल को बर्बाद कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस रोग के एक पौधे से दूसरे पौधे में फैलने की संभावना बहुत अधिक होती है। अगर आप गन्ने की खेती करने जा रहे हैं तो आपको खेतों की गहरी जुताई कर देनी चाहिए।
फसल की कटाई के बाद करें ये काम
फसल की कटाई के बाद अवशेषों को खेतों से पूरी तरह से हटा दें। इसमें सबसे जरूरी बात यह है कि जब आप गन्ने की खेती करने जा रहे हैं तो उसके डंठल को देखें और तीन आंखों वाले गोलों पर कार्बोडाजिम नामक दवा का धूल दें। ताकि उसमें आने वाले वायरस पहले ही नष्ट हो जाएं। इससे आपकी फसल भी अच्छी होगी और उसमें कीट लगने की संभावना बहुत कम होगी।
उन्होंने बताया कि आप 2 ग्राम प्रति लीटर पानी का घोल बना लें और इस घोल में गन्ने के डंठल को 15 मिनट तक डुबो कर रखें। इसके साथ ही गन्ने के खेत से पानी की निकासी का भी इंतजाम जरूर करें नहीं तो आपकी खेती बर्बाद हो जाएगी। इसलिए इन बातों को अपनाने से आपके खेतों का गन्ना सुरक्षित रहेगा और आप उस फसल से अच्छा मुनाफा भी कमा पाएंगे।
important Links
Home Page | Cane up.in. |
Official website | Click here |